नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के सभी 11 नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। वार्ड संख्या 6 से 10 के बीच सदस्य पद का एक नामांकन अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 11 नामांकन पत्र वैध पाए गए। जबकि सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच में 39 प्रत्याशी, वार्ड संख्या 6 से 10 में 39 नामांकन, वार्ड संख्या 11 से 15 में 39 नामांकन, वार्ड संख्या 16 से 20 में 50 नामांकन, वार्ड संख्या 21 से 25 में 39नामांकन, वार्ड संख्या 26 से 30 में 26 नामांकन, वार्ड संख्या 31 से 35 में 28 नामांकन, वार्ड संख्या 36 से 40 में 22 नामांकन एवं वार्ड संख्या 41 से 45तक में 34 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस प्रकार नगर पालिका परिषद के सभी 45 वार्डों के लिए दाखिल कुल नामांकन पत्रों में से 316 नामांकन वैध पाए गए।इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के एक एक नामांकन पत्र अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया।नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद के 15 एवं सदस्य पद के 85 नामांकन, नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद के आठ नामांकन एवं सदस्य पद के 51, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद के 18 नामांकन और सदस्य पद के 103 नामांकन, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद के 14 नामांकन,सदस्य पद के 96 नामांकन,नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद के 21नामांकन, सदस्य पद के 87 नामांकन, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद के 10नामांकन, सदस्य पद के 55 नामांकन, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद के सात नामांकन, सदस्य पद के 108 नामांकन,नगर पंचायत वलीदपुर में अध्यक्ष पद के 16 नामांकन एवं सदस्य पद के 85,नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद के 13 नामांकन एवं सदस्य पद के 90 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 14 नामांकन पत्रों में एक एवं सदस्य पद हेतु दाखिल 100 नामांकन पत्रों में एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार समस्त नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 135 तथा सदस्य पद के लिए कुल 859 नामांकन पत्र वैध पाए गए।