मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्टाफ का मोबाइल से लोकेशन लिया गया तो अलग-अलग तिथियों में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में 25 शिक्षक नदारद मिले। बीएसए ने सभी एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नामित स्टाफ द्वारा शिक्षकों का प्रतिदिन का लोकेशन लिया जाता है। मोबाइल लोकेशन में कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर दोहरीघाट में तैनात शिक्षामित्र राघवेंद्र एक अगस्त को पूर्वाह्न 8.25 बजे गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय कमरवां रानीपुर में तैनात शिक्षामित्र प्रदीप तीन अगस्त को पूर्वाह्न 8.30 बजे गायब मिले। प्रावि उतराई फतहपुरमंडाव में तैनात नसरीन फातिमा पांच अगस्त को पूर्वाह्न 8.30 बजे गायब मिलीं। कंपोजिट विद्यालय सिपाह घोसी में तैनात शिक्षामित्र सुरेंद्र गुप्ता सात अगस्त को पूर्वाह्न 8.30 बजे गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय चिरैयाकोट -दो रानीपुर में तैनात शिक्षामित्र अमलावती देवी, सहायक अध्यापक रामप्रवेश आठ अगस्त को पूर्वाह्न 8.20 बजे गायब मिले। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बकरी रानीपुर में तैनात सहायक अध्यापक ममता सुमन नौ अगस्त को पूर्वाह्न 8.45 बजे गायब मिले।
कंपोजिट विद्यालय हरपुर परदहां में तैनात प्रधानाध्यापक रंजना श्रीवास्तव नौ अगस्त को पूर्वाह्न 11.30 बजे गायब मिलीं। कंपोजिट विद्यालय भटमीला में तैनात अनुदेशक कुसुमलता, अनुदेशक नंदिनी 10 अगस्त को पूर्वाह्न 8.30 बजे गायब मिलीं।
कंपोजिट विद्यालय अरियासो में तैनात में सहायक अध्यापक वैशाली सिंह दस अगस्त को पूर्वाह्न 9.30 बजे गायब मिलीं। प्रावि श्रुतिधर दोहरीघाट की सहायक अध्यापक सविता सोनकर, सीमा गौतम शिक्षामित्र ग्यारह अगस्त को पूर्वाह्न 8.15 बजे गायब मिहीं। प्रावि नुरुल्लाहपुर दोहरीघाट में तैनात सहायक अध्यापक हरेराम, प्रधानाध्यापक अखिलेश 11 अगस्त को पूर्वाह्न 8.25 बजे गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय रामपुर माफी में तैनात शिक्षामित्र रीना यादव, प्राथमिक विद्यालय मनौली दोहरीघाट में तैनात प्रधानाध्यापक अर्चना यादव, सहायक अध्यापक सुप्रिया, शिक्षामित्र सचिन प्रताप 11 अगस्त को पूर्वाह्न 8.35 बजे अनुपस्थित मिले।
कंवि जजौली दोहरीघाट में तैनात शिक्षामित्र 11 अगस्त को 8.45 बजे गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय सियाबस्ती मुहम्मदाबादगोहना में तैनात सहायक अध्यापक पूनम यादव, शिक्षामित्र नीतू सिंह 14 अगस्त को पूर्वाह्न 8.25 बजे गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय करमपुर बड़रांव में तैनात सहायक अध्यापक आयुष राय, शिक्षामित्र अनिल 14 अगस्त को पूर्वाह्न 8.45 बजे नदारद रहे। प्राथमिक विद्यालय बैरियाडीह में तैनात सहायक अध्यापक हरिवंश राय 14 अगस्त को पूर्वाह्न नौ बजे गायब मिले।
इस बाबत बीएसए संतोष उपाध्याय का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय के लापरवाह 25 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।