घोसी। दोहरीघाट के बुढ़ावर रेलवे क्रॉसिंग के पास से शनिवार देर शाम पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद रविवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी विकास चौहान पुत्र प्रेमचंद चौहान बताया।कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने बाइक सीज कर थाने में खड़ी कर दी। रविवार को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शनिवार देर शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति दोहरीघाट से तमंचा लेकर मधुबन जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस की टीम दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर बुढ़ावर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। वहां एक बाइक सवार युवक को हाथ देकर रोकने का इशारा किया लेकिन वो भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर तलाशी ली, तो उसके पास से एक तमंचा जब्त हुआ। वह बाइक का कागजात भी नहीं दिखा पाया।