फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक में लदे 33 मवेशी के साथ एक गिरफ्तार, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में क्षेत्र के थानीदास मोड़ से एक ट्रक में लदे चार मृत सहित कुल 33 मवेशियों के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

अमिला चौकी प्रभारी रतनलाल पाठक ने मुखबीर से सूचना पर हमराहियों के साथ दोहरीघाट घोसी मार्ग पर दरगाह मोड़ पर दोहरीघाट की तरफ से ट्रक को आता देख कर पुलिस उसको रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो थानीदास मोड़ पर ड्राइवर ने ट्रक को रोक पुलिस के पहुंचने से पहले अंधेरे का लाभ उठा कर ड्राइवर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने खलासी शबाब हुसैन निवासी बड़ागांव सराय मोहिद्दीन कोतवाली शाहगंज जौनपुर को गिरफ्तार करने में सफल रही। ट्रक से तिरपाल हटाने पर ट्रक के अंदर 33 मवेशियों को उतरवाया गया। चार मृत अवस्था में था एक मरणासन्न के साथ 29 जीवित गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार खलासी ने बताया कि फरार ड्राइवर रमेश यादव पता अज्ञात के साथ ट्रक में अन्य के रहने की बात बताई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पशुक्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक से क्रूरता पूर्वक रखे गए गोवंशीय पशुओं की बरामदगी थानीदास मोड़ से हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें