मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनीधापा मैदान के पास रहने वाले साधू की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और एसओ कोतवाली डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने साधू के घर पहुंचकर उसके सामानों की जांच की। इस दौरान चार बक्सा में बड़ी संख्या में एक, दो, पांच रुपये के सिक्कों के अलावा दस, बीस रुपयों के नोट मिले। सिटी मजिस्ट्रेट अपने देखरेख में कोतवाली लेकर पहुंचे और पैसों की गिनती शुरू कराया। इस दौरान कुल 1 लाख 56 हजार 325 रुपये के सिक्के और नोट मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कि सोनीधापा के पास फुटपाथ के पास झोपड़ी बनाकर बृंदा नामक एक साधू रहता था। बीते वर्ष उसकी मौत हो गई थी। रविवार को मृतक साधू के भांजे और एक साधू के पहुंचने पर पुलिस की देखरेख में उसके बक्से को खोलकर जांच की गई जिसमें सिक्के और बड़े और छोटे नोटों के रूप में राशि मिली है।