मऊ के भीखमपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे फेरी वाले के बैग से शुक्रवार की सुबह डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी हाफिज सरफुद्दीन भीखमपुर गांव में किराए के कमरे रहता है। वह फेरी लगाकर चावल, चना और दाल बेचता है।