फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटे को गोली मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के आदमपुर में बुधवार की देर रात घर में सो रहे मां-बेटे को गोली मारने के आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। घटना के 36 घंटे बाद एक आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। अभी दो नामजद तथा एक अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आदमपुर गांव निवासी मंशा और उसके बेटे अभिषेक यादव को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मुकामी थाने की पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर थाने से मुखबिरों को लगाया गया था। उपनिरीक्षक लालमणि सरोज टीम के साथ आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर ने आरोपियों में से एक मीरपुर टड़वां गांव निवासी रजनीश यादव के कहीं भागने की फिराक में दरगाह स्थित सिकड़ी कोल मोड़ पर वाहन का इंतजार करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम सिकड़ी कोल मोड़ पर पहुंच गई। पुलिस को देख रजनीश भागने लगा लेकिन उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में अभी दो नामजद रामाश्रय यादव, राजू तथा एक अज्ञात आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि जल्दी ही बाकी बचे आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें