फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसरे दिन डीएम ने किया देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
मधुबन के गजियापुर में शराब की दुकान पर जांच करते उप जिलाधिकारी अशोक कुमार व सीओ उमाशंकर उत्तम ।सं - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद में लगातार दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं आबकारी विभाग की टीमों ने सलाहाबाद स्थित देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। दुकान के स्टाक रजिस्टर देखे और क्यूआर कोड से शराब की बोतलों की जांच की। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद को निर्देश दिया कि नियमित रूप से अभियान चलाकर देशी शराब की दुकानों में रखे शराब की पेटियों से नमूने लेकर उसकी जांच कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी विभाग की जांच टीमें उपस्थित रहीं। उधर, बुधवार की देर शाम एसडीएम अशोक कुमार व सीओ उमाशंकर उत्तम के साथ प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय मय फोर्स के साथ गजियापुर, दुबारी सहित शराब के विभिन्न सरकारी दुकानों पर छापेमारी कर जांच की। कुछ ठेकों पर रेट लिस्ट न लगने पर नाराजगी जताई। टीम ने सबसे पहले दुबारी स्थित शराब के ठेके पर छापामारी किया। स्टाक रजिस्टर ठीक रखने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम गजियापुर स्थित शराब के ठेके पर पहुंची। एसडीएम व सीओ ने सीसी टीवी कैमरे खराब होने पर फटकार लगाई । उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहां कि यदि शराब विक्रय में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें