फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन विभिन्न पदों पर पांच ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन बृहस्पतिवार को भी दाखिल होगा। यह जानकारी एल्डर कमेटी के सदस्य नजमुल इकबाल ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए दिनेश राय ने पुन: नामांकन किया। सहमंत्री प्रशासन के पद पर असीत कुमार पाठक और प्रदीप कुमार पांडेय ने नामांकन किया। वहीं सहमंत्री लाइब्रेरी के पद पर प्रभाकर राय ने नामांकन किया। इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए सर्वेश कुमार सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर राय, मुहम्मद असलम, सरदार दीपनारायण सिंह, शाह मुहम्मद इकबाल ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें