फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने पोखरी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
कोपागंज के देवकली विशुनपुर में पोखरी पर अतिक्रमण करके बनाए गए मकान के हिस्से को तोड़ती जेसीबी।स? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने पोखरी की पैमाइस कराते हुए पोखरी के जद में आए अतिक्रमण की जद में आए मकानों को जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकाली विशुनपुर के दलित बस्ती में गाटा संख्या 272 राजस्व अभिलेख में पोखरी के नाम से दर्ज है। जिसका रकबा 57 एयर है। इस पोखरी पर कुछ लोगों ने मिट्टी पाटकर घर बनवा लिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार संजीव कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित किया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने देवकली विशुनपुर दलित बस्ती पहुंच पोखरी की पैमाइश करना प्रारंभ कर दिया। पोखरे की निशानदेही के बाद पोखरे को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक राम कीर्ति सिंह, लेखपाल नितीश राय, लेखपाल कमलेश भारती, लेखपाल अभिषेक शाही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें