मधुबन। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम न्यायालय के आदेश पर सिंहासन गांव के कोटेदार के खिलाफ फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाकर राशन उतारने के मामले में कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सिंहासन गांव निवासी संतोष पुत्र स्व. रामनाथ ने न्यायालय को अवगत कराया कि गांव के कोटेदार मोतिया देवी पत्नी स्व. मलख द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाकर राशन उतारने का कार्य किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कोटेदार मोतिया देवी, कोटेदार के पुत्र पंकज व बहू अर्चना के खिलाफ मंगलवार की देर शाम संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।