फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बहने दो दिनों तक रोडवेज बसों से कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के पास जाने में किराए की चिंता नहीं करनी होगी। शासन की ओर से परिवहन निगम की बसों में दो दिनों के लिए उन्हें मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है। मुफ्त यात्रा 10 अगस्त को रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक की जा सकेगी। निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क सेवा 2018 में लागू हुई। इसके बाद हर साल 24 घंटे के लिए यात्रा की सौगात मिल रही है। लेकिन इस बार पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए पहली बार दो दिनों तक नि:शुल्क यात्रा का उपहार बहनों को मिला है। इसस बहनें खुश हैं। बढुआगोदाम क्षेत्र की मंजू यादव का कहना था कि रक्षाबंधन पर बसों में नि:शुल्क यात्रा कराने का निर्णय अच्छा है। इस बार दो दिन का पर्व मनाया जा रहा है। दो दिनों तक मुफ्त यात्रा से महिलाओं को लाभ मिलेगा। मधुबन क्षेत्र की शांति देवी का कहना था कि यात्रा का लाभ अपने मायके से अधिक दूर रहने वाली उन बहनों को मिलेगा जो भाइयों के पास अधिक किराए के चलते नहीं पहुंच पाती थी। अब उन्हें किराए की चिंता नहीं रहेगी। दोहरीघाट डिपो के एआरएम रामप्रताप साहू ने बताया कि महिलाओं का टिकट जीरो बैलेंस पर रहेगा। 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें