बढुआ गोदाम। तहसीलदार सदर के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम ने परदहां ब्लॉक क्षेत्र के ताजपुर पतिला गांव स्थित एक महाविद्यालय की जमीन की पैमाइश की। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के ताजपुर पतिला गांव निवासी विरेंद्र कुमार यादव ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव निवासी एक व्यक्ति पर खेलकूद की की जमीन के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर महाविद्यालय का निर्माण कराने की गांव निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव स्थित खेलकूद के जमीन के कुछ हिस्से की भूमि पर अवैध कब्जा कर महा विद्यालय बनाने की शिकायत करके जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सदर तहसीलदार को आदेश दिया था। सदर तसीलदार संजीव कुमार यादव ने राजस्व टीम गठित कर कानूनगो रामकीर्ति सिंह, राजीव कुमार सिंह, अच्छे लाल यादव, राजकुमार विश्कर्मा, परशुराम यादव और आशुतोष कुमार राय से जमीन की पैमाइश कराया। कानूनगो रामकीर्ति सिंह ने बताया कि जमीन की पैमाइश की गई है पैमाइश की रिपोर्ट सदर तहसीलदार को सौंप दी जाएगी।