फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही चोरी की भैंस छोड़ भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कसबे के बाबूराम कैलाशी देवी महाविद्यालय चौराहा के समीप पुलिस को देखते ही तेज स्कॉर्पियो वाहन पर लदी चोरी की भैंस छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने वाहन से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के पास पुलिस लगभग रात को दो बजे चेकिंग कर रही थी। इसी समय तेज रफ्तार से एक स्कार्पियो वाहन आता हुआ दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तमंचा से फायर करने कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस दल ने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से तमंचा कारतूस चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए चोर आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर के नत्थूपुर गांव निवासी पप्पू और अरमान के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें