घोसी। क्षेत्र के माउरबोझ दलित बस्ती में बाबा साहेबआम्बेडकर की प्रतिमा के पास भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता की उपस्थिति में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को भारत गणराज्य का 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर खुशी मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत का जश्न मिष्ठान वितरण कर गगनभेदी नारों के साथ मनाया। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े पद पर आसीन हो सकता है। इस का जीता जागता उदाहरण राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू हैं। इस मौके पर आनंद चौधरी, विश्वनाथ वर्मा ,रवीन्द्र उपाध्याय, महेंद्र राम, रामसूरत चौहान, नरेन्द्र चौहान, शिवकुमार, प्यारेलाल, हरिलाल, हृदयेश, मोती राम इत्यादि उपस्थित रहे।