फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश पांडेय अध्यक्ष,सतोष श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
सदर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी,मंत्री संतोष कुमार श्रीवास? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ । तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। मतदान में 55 अधिवक्ताओं में 54 ने अपने मतदान किया। मतदान के बाद हुई मतगणना मे ओमप्रकाश पांडेय अध्यक्ष और संतोष श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा शुक्रवार 31 दिसंबर को आम सभा की बैठक में होगा। एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि मतदान में 55 अधिवक्ताओं में 54 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश त्रिपाठी विजयी हुए उन्हें 30 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर सुभाष सिंह को 24 मत मिला। उपाध्यक्ष पद पर शिवनारायण राय विजयी हुए उन्हें 35 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर दूसरे प्रत्याशी संजय सिंह चौहान को 19 मत प्राप्त हुआ। वहीं मंत्री पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव विजयी हुए, उन्हें 32 मत प्राप्त हुआ। दूसरे प्रत्याशी प्रेम प्रकाश चौहान को 22 मत मिला। उन्होंनेे बताया कि चुुुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा शुक्रवार 31 दिसंबर को आम सभा की बैठक मे होगा। इस दौरान चुनाव संपन्न कराने में दुर्गादत्त चौबे , सत्यनारायण सिंह, रामप्रकाश तिवारी, हरिओम श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें