फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा में बढ़ी रार: प्रदेश सचिव सहित 24 पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र, मऊ जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

Fri, 09 Sep 2022 07:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को एक हफ्ते में तीसरा झटका लगा है। पार्टी छोड़ने वालों की लाइन सी लग गई है। शुक्रवार को सुभासपा के प्रदेश सचिव सहित 24 पदाधिकारियों ने त्यागपत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार को पार्टी की ओर से  जारी विज्ञप्ति में दी गई। प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने बताया है कि जिलाध्यक्ष की शिकायतें मिल रही थीं। पार्टी की नीति के अनुरूप कार्य न करने तथा अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।

विज्ञापन


घोसी प्रतिनिधि के अनुसार, सुभासपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का त्यागपत्र देने का सिलसिला तेज हो गया है। भीखमपुर स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में 24 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र देने की घोषणा की।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी अपने उद्देश्यों से विमुख हो गई है। त्यागपत्र देने वालों में प्रदेश सचिव सुरेंद्र राजभर, मंडल अध्यक्ष जयराम राजभर, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला सचिव रामरतन राजभर, रामू राजभर, निसार अहमद, रामबदन, डब्लू यादव, खरभान राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार राजभर, अनिल, राजा राम, हरेंद्र, फागू साहनी,राजू साहनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। ओमप्रकाश राजभर को हफ्ते भर में ही तीसरा बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ़ सी आ गई है। गत दिनों मऊ जिला मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र राजभर सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं दो दिन पहले प्रदेश महासचिव अरविंद राजभर के साथ 45 कार्यकर्ताओं ने सुभासपा को अलविदा कहा था।
पढ़ेंः जौनपुर में गरजे सीएम योगी: विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों को बढ़ावा देती थी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें