फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू में डूबने से वृद्ध चारवाहे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुवन थाना क्षेत्र के पंचायत भेड़कुल सुल्तानपुर के सिहुलिया निवासी एक वृद्ध पशु चरवाहे की सरयू नदी में डूबने से बुधवार की शाम मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भेड़कुल सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के सिहुलिया गांव निवासी श्रीकिसुन साहनी (67) बुधवार को अपनी भैंस को घास चराने के लिए सरयू नदी से होकर रेता स्थित चारागाह में अन्य पशु पालकों के साथ गया था। शाम साढ़े चार बजे घर वापसी के दौरान नदी से होकर आते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख साथ के चरवाहों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से जाल के सहारे शव को एक घंटे बाद खोज निकाला। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें