चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के नूरपुर कमथरी निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति को विषैले सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। नूरपुर कमथरी निवासी मंद्रिका चौहान पुत्र राम बृक्ष अपने घर की चौकी पर सो रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे निकट के एक अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी गए। वहीं देर शाम को मंद्रिका की मौत हो गई।