घोसी।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय निवासिनी एक महिला ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार नदवासराय निवासिनी सविता देवी पुत्री देवनाथ राजभर की शादी हिन्दू रीति रिवाज से वर्ष 2012 में सरायलखंसी थाने क्षेत्र के पलिगढ नरसिंहपुर निवासी रामशब्द पुत्र गुल्लु से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। 19 नवंबर 2021 को दोपहर में रामशब्द ,रामकरन एवं राधेमोहन सविता से पचास हजार रुपये नकद एवं एक मोटर साइकिल की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे और मारपीट कर घायल कर दिये। इस संबंध में कोतवाली पुलिस पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।