कुसुम्हा। दोहरीघाट के लोहारपुरा ट्रैक पर मंगलवार देर शाम लगे पोल से एक वृद्ध ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोठा ग्राम पंचायत के लोहरपुरा निवासी किसान विजय सिंह (70) का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक किनारे लगे बिजली के पोल से उसका रस्सी के सहारे लटका मिला। बुधवार सुबह आने जाने वाले लोगों ने देखा तो उसकी सूचना उनके परिवार को दी गई, जिसके बाद लोगों ने मिल बैठकर बात करके शव को ले जाकर तत्काल दोहरीघाट अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में दोहरीघाट एसओ संजय सरोज ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, मामले की जानकारी ली जाएगी।