रतनपुरा ब्लाक के पिण्डोहरी मे लगभग 7 वर्षो से चल रहे समरसेबुल से निकला तेल जैसा पदार्थ।
रतनपुरा। विकासखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर स्थित पिंडोहरी गांव में सात वर्षों से चल रहे सबमर्सिबल से शनिवार सुबह अचानक तेल जैसा पदार्थ निकलने लगा। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। एक दूसरे से पूछताछ करते देखे गए। क्षेत्र के पिंडोहरी ग्राम पंचायत निवासी जनार्दन सिंह के दरवाजे पर सात साल पहले सबमर्सिबल लगा था। शनिवार की भोर में जब उन्होंने पानी के लिए सबमर्सिबल चालू किया तो तेल जैसा पदार्थ सबमर्सिबल से निकलने लगा, जिसे देखकर वह अवाक रह गए। धीरे-धीरे खबर फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उस तेल जैसे पदार्थ को देखा और स्पर्श किया। सभी ने आश्चर्य व्यक्त किया। पूरे दिन भर घटना की चर्चा होती रही।