फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिला कारागार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज रामेश्वर, जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 744 बंदी विभिन्न अभियोगों में निरुद्ध मिले, जिसमें 22 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 342 पुरुष और 5 महिलाएं सजायाफ्ता है। 349 पुरुष, 17 महिलाएं और 30 नववयस्क विचाराधीन हैं। अधिकारियों ने जेल परिसर स्थित भोजनालय, पुरुष, महिला एवं नववयस्क बैरक तथा अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बंदियों के आपराधिक रिकार्ड, सजा की स्थिति तथा जमानत की स्थिति की जानकारी ली। जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को ऐसे बंदियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं। उन्हें यथाशीघ्र अधिवक्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम ने जेल अधीक्षक को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण में नववयस्क बैरक, जिसमें 18 से 21 वर्ष के बंदियों को रखा जाता है, में कुल 30 बंदी विभिन्न अभियोगों में बंद मिले। उसमें एक बंदी निर्धारित उम्र सीमा के अंतर्गत नहीं पाए जाने पर संयुक्त टीम ने उसे बाल सुधार गृह में भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने बंदियों से उनकी समस्याओं के साथ ही शासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कुल 12 मरीज भर्ती मिले। इस दौरान चिकित्सक उपस्थित मिले। संयुक्त टीम ने कारागार के चिकित्सक को निर्देश दिया कि बंदियों का समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे। यदि किसी को कोई दिक्कत परेशानी महसूस हो तो उसके अनुसार इलाज कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक प्राधिकरण सेवा के सचिव अभिनय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें