फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिकारियों ने एकमुश्त समाधान योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर से जुड़े गांवों में पहुंचकर लोगों को एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। जिसमें बिजली के बकाया बिलों के लेट सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। बकाया बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए प्रेरित किया। उधर बिजली विभाग के कर्मचारियों को देख चेकिंग को लेकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल अधिकारी दरगाह, सिकड़ीकोल, कोल्हुआ, आदमपुर, कटघरा महलू, खड़िचा पहुंची। लोगों को जागरूक करते हुए अवर अभियंता अरुण पांडेय ने बताया कि 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसमें बड़े बकाएदारों के लिए सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत बकाया बिलों के लेट सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए किस्त के रूप में भी भुगतान करने का विकल्प है। बताया कि इस अभियान को तीन चरण में बांटा गया है। पहले चरण में बिलों के भुगतान के लिए पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट रहेगी। दूसरे और तीसरे चरण में पंजीकरण कराने वालों के लिए सरचार्ज में छूट का दायरा 70 से 80 प्रतिशत ही रह जायेगा। बताया कि विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर से जुड़े 30 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दरगाह लक्ष्मण वर्मा, ग्राम प्रधान कोल्हुआ सुनील मौर्य, मनोज कुमार सिंह, लाइनमैन श्रीराम पटेल, राजेश सिंह, रमेश सिंह, दया प्रजापति, भूल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें