दोहरीघाट के पार्वती महिला पीजी कालेज में कोविड 19 को लेकर जागरुकता कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र औ?
- फोटो : MAU
दोहरीघाट।कस्बा स्थितपार्वती महिला पीजी कालेज में जहां छात्राओं को दो गज की दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कोविड 19 की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी छात्राओं तथा गुरूजनों ने भी शपथ ली ।कोविड 19 की शपथ दिलाते हुए बीएड संकाय के शिक्षक सुनील त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक महामारी से जहां पूरा विश्व परेशान है। वहीं हम सबको सावधान व सतर्क रहना होगा। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। खांसी बुखार आने पर सीधे चिकित्सक से संपर्क करें। दो गज की दूरी बनाए रखें। वही कोरोना से निपटने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। छीक आने पर केहुनी लगाकर कर छींके तथा गरम पानी का सेवन करें। मास्क का प्रयोग करें। दिन में साबुन से हाथ कई बार धोएं। ऐसा करने पर हम कोरोना हरा सकतें हैं। कोरोना हराओ अभियान में देश में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक कदम आगे बढें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के साथ आइए देश के साथ चलें कोरोना को दूर करें। इस दौरान अनिरूद्ध धर द्विवेदी, दुर्गेश मिश्रा, राजेश यादव, जुली उपाध्याय, जैश्री राय, सुधा गुप्ता, रीता मिश्रा, शारदानंद, नमिता उपाध्याय राकेश तिवारी डा शिव शुक्ला अंचला गुप्ता आदि शामिल रहे।