फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद और यूनानी पद्धति से पंजीकरण करा धड़ल्ले से चला रहें नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कई डाक्टर आयुर्वेद, यूनानी विधा में पंजीयन कराकर ऐलौपैथ विधा में अपनी प्रैक्टिस कर रहे है। इन अस्पतालों पर कार्रवाई तभी हो पा रही, जब मरीज अस्पताल के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा रहे हैं। जबकि इसकी मानीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की अलग टीम है तो आयुर्वेद, यूनानी विधा की मानीटरिंग के लिए अलग विभाग है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक माह में एलोपैथ में बिना पंजीयन के तीन अस्पतालों को सीज किया है। आयुर्वेद और यूनानी विधा से पंजीयन कर एलौपैथ में प्रैक्टिस करने पर रोक नहीं लग रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जिले में एलोपैथ पद्धति के कुल 126 क्लीनिक पंजीकृत हैं। इसमें महज 36 नर्सिंग होम है। शेष 90 में 72 प्राइवेट ओपीडी और 18 पैथालॉजी का रजिस्ट्रेशन किया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी कार्यालय से 432 नर्सिंग होमों का पंजीकरण किया गया है। इसमें आयुर्वेदिक पद्धति से 215 और यूनानी पद्धति से 217 नर्सिंग होम शामिल है। लेकिन यह नर्सिंग होम एलोपैथ की प्रैक्टिस करते हैं। बीते वर्ष कोपागंज और हलधरपुर थाना क्षेत्र में मरीजों के साथ हुई घटना के बाद इसका खुलासा हुआ था कि आयुर्वेद और यूनानी पद्धति से मरीजों का उपचार करने वाले इस पद्धति का उपयोग कम एलोपैथ का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो आयुर्वेदिक पद्धति के डाक्टरों को 14 एलोपैैैथ की दवा की प्रैक्टिस पर छूट दी गई है। लेकिन वह आईवी सेट का प्रयोग नही कर सकते। लेकिन पंजीकरण की आड़ में धड़ल्ले से एलोपैथ की दवाओं का प्रयोग कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी तथा एसीएमओ डॉ. राघवेंद्र नरायण सिंह ने बताया कि जिले में हर चट्टी चौराहों पर संचालित झोला छाप की क्लीनिक पर कार्रवाई के लिए सीएमओ ने डिप्टी सीएमओं की निगरानी में टीम गठित की है। पहले टीम नोटिस देती है। फिर तयशुदा समय सीमा के बाद कार्रवाई की जाती है। बीते एक माह में मुहम्मदाबाद गोहना में एक तथा नगर के भीटी और मिर्जाहादीपुरा में तीन अस्पतालों को सीज किया जा चुका है। यह बिना पंजीयन के संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें