फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब बायोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी, बाहरियों के प्रवेश पर लगेगा विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला चिकित्सालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बाहरी लोेगों को प्रवेश को रोकने के लिए अब अस्पताल प्रशासन की ओर से कई नई पहल की जाएगी। चिकित्सक समेत अन्य सभी कर्मियों की बायोमैट्रिक विधि से हाजिरी लगेगी। सभी कर्मियों का ड्रेस कोड भी निर्धारित करने के साथ सभी को पहचान पत्र भी दिया जाएगा। वही ओपीडी कक्ष का भी रूप बदलेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में पहली बायोमैट्रिक ओपीडी में, दूसरी इमरजेंसी और तीसरी पीआईसीयू वार्ड के पास लगेगी। सभी बायोमैट्रिक के पास सीसीटीवी कैमरा भी लगेगा। इसी मशीन के आधार पर चिकित्सक और अन्य सभी कर्मियों की हाजिरी लगेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी भी चल रही है। सभी कर्मियों को सीएमएस सभागार में मशीन पर अंगूठा और चेहरे का निशान लेकर उसे अटैच किया गया है। ओपीडी कक्ष की भी मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था को आदेशित कर दिया गया है। सभी कमरों को हाईटेक किया जाएगा।
अस्पताल में वैसे तो चिकित्सकों को बाहर से दवा लिखने पर पूरी तरह प्रतिबंध है, लेकिन बाहर के दलालों का चिकित्सक के चेंबर में मौजूदगी देखी जाती है। दूरदराज क्षेत्र से आने वाले मरीज भी उनको देखकर भ्रमित रहते है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इससे निपटने के लिए स्थाई और संविदा कर्मियों को ड्रेस कोड निर्धारित करने के साथ सभी के ड्रेस पर नेम प्लेट और पहचान पत्र बनाया जाएगा, जिसे ड्यूटी के दौरान सभी को पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक और कर्मी
स्थाई चिकित्सक...... 13
पुनर्नियोजित............2
संविदा कर्मी.............41
चतुर्थ श्रेणी..............18
एनएचएम................12
सुरक्षा गार्ड...............14
पीआईसीयू...............9
आउटसोर्स 35


अस्पताल में आने वाले मरीज को समुचित उपचार मिले और चिकित्सक सहित सभी कर्मी पारदर्शी तरीके से काम करे, इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मरीज के साथ कोई बाहर का व्यक्ति जांच व दवा दिलाने के नाम ठगी न कर सके, इसके लिए सभी के लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र निर्धारित कर दिया गया है। - डा. एपी गुप्ता, सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें