फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम को अभिलेख न सौंपने पर सेक्रेटरी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। विकास खंड क्षेत्र के गंगुआबारी कलस्टर के अंतर्गत गांवों में कराए गए विकास कार्यो में हुए गोलमाल के मामले में गठित त्रिस्तरीय जांच टीम को सेक्रेटरी ने दो दिन बाद भी अभिलेख नहीं सौंपे। इससे जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। बीडीओ ने सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। गंगुआबारी, मसीना और तिघरा सहित पांच गांवों से बिना कार्य कराए विकास कार्य कराए 41 लाख रुपये से अधिक का भुगतान सेक्रेेटरी ने लिया था। शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की। सेक्रेटरी को इस टीम को भुगतान संबंधी अभिलेख देने थे। लेकिन उसने हीलाहवाली करते हुए अभिलेख नहीं दिए। जांच टीम ने बीडीओ सहित जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिला प्रशासन के फरमान पर बीडीओ हरिमोहन सिंह ने नाराजगी जताते हुए बुधवार की शाम सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। साथ ही दो दिनों के अंदर अभिलेख सौंपने का निर्देश दिया है। बीडीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि कि अभिलेख देने के लिए सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर दो दिनों में अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दिन के अंदर अभिलेखों के न सौंपे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें