फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षकों की कार्रवाई का डाटा अपलोड न होने पर बीएसए को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों के शत प्रतिशत उपस्थिति के मद्देनजर विभाग की तरफ से चलाए गए चेकिंग अभियान में विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। शासन स्तर से हुई समीक्षा में मार्च माह 2023 में चले चेकिंग अभियान में 27 अनुपस्थित शिक्षकों के सापेक्ष मात्र एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही सात दिन के अंदर कार्रवाई का विवरण अपलोड करने का फरमान जारी किया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षक तैनात हैं। शासन-प्रशासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने की तमाम कवायद चल रही है। विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति के मद्देनजर शासन-प्रशासन की तरफ से टास्क फोर्स, जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है लेकिन विभाग की तरफ से रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने मेें उदासीनता बरती जा रही है।
शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में चलाए गए चेकिंग अभियान में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने करने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन आदेश का अनुपालन अशरश: नहीं किया जा सका है। अनुपस्थिति मिले सभी शिक्षकों का डाला अब तक तक पोर्टल पर नहीं डाला गया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से की गई समीक्षा में मऊ जिले के 27 शिक्षक चेकिंग अभियान में अनुपस्थित मिले हैं। जबकि मात्र एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मामले में नाराजगी प्रकट करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का फरमान जारी किया है।
इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि चेकिंग अभियान में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। कार्रवाई का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें