फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू डायस प्रपत्र आनलाइन न करने वाले 579 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध मान्यता प्राप्त विद्यालय यू-डायस प्रपत्र आनलाइन भरने में प्रधानाध्यापक तथा प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी 2944 के मुकाबले 2365 विद्यालयों ने ही आनलाइन किया है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। जिले में माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध 2944 विद्यालय तथा मदरसा संचालित हैं।जिले में संचालित हो रहे पहली कक्षा से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा प्रधानाध्यापकों को यू-डायस प्रपत्र आनलाइन भरना अनिवार्य है। विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र होने के कारण इसी के आधार पर सभी विद्यालयों का अलग-अलग बजट निर्धारित होता है। मई माह 2022 तक विद्यालयों को यू डायस प्रपत्र जमा करना था। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 2365 विद्यालयों की तरफ से आनलाइन यू-डायस प्रपत्र भरा जा सका है। जिला बेेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने यू डायस प्रपत्र आनलाइन न करने वाले 579 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें