मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा प्रतिदिन चल रही है। विभाग की तरफ से जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा 20 फरवरी तक बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। लेकिन अभी तक 103 माध्यमिक विद्यालयों ने ही डाटा अपलोड किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 414 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को नोटिस जारी किया है। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 2022 परीक्षा की तिथि घोषित की गई है, लेकिन बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर चल रही है। बोर्ड परीक्षा में नई व्यवस्था के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आनलाइन डाटा के आधार पर बोर्ड की तरफ से पारदर्शी व्यवस्था से कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों की तैनाती की जानी है। विभाग की तरफ से 20 फरवरी तक समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक 103 माध्यमिक विद्यालयों ने ही बोर्ड के वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह प्रधानाचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। 28 फरवरी तक डाटा अपलोड न होने की स्थिति में मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।