फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यू डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने पर 286 विद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
यूडायस पोर्टल पर विद्यार्थियाें व शिक्षकों की प्रोफाइल अपलोड करने में जिले के विद्यालय रूचि नहीं दिखा रहे है। नए सत्र में अभी तक 286 विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया है। बेसिक शिक्षा विभाग इन विद्यालयों पर सख्त रूख अपनाया है। नोटिस जारी कर 24 मई तक डाटा अपलोड करने का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद लापरवाह विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की चेतावनी से विद्यालय प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से 2000 से अधिक विद्यालय संबंद्ध हैं। शासन की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने व स्कूलों को सीधे जोड़ने के लिए यू डायस पोर्टल विकसित किया गया है। सत्र के आरंभ में ही स्कूलों को उपलबध सुविधाएं, शिक्षकोंं की संख्या, शैक्षिक योग्यता, बच्चों की प्रोफाइल आदि ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड का निर्देश दिया गया था। शिक्षासत्र का शुरू हुए दो महीने बीत गए। अभी तक जिले के 221 मान्यता प्राप्त स्कूल, 65 मदरसों ने पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया। कई बार चेताने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने रूचि नहीं दिखाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता लिया है। नोटिस भेजकर विद्यालय प्रबंधन को अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

कोट-
-
यू्-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने के मामले में जिले के 221 मान्यता प्राप्त विद्यालय व 65 मदरसा प्रबंधकों को नोटिस जारी की गई है। उन्हें 24 मई तक पोर्टल पर विद्यालय का ब्यौरा अपलोड करने के लिए अंतिक मौका दिया गया है। इसके बाद लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संतोष कुमार सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें