फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 82 की कार्यवाही का नोटिस चस्पा:

विज्ञापन
अदरी नगर पंचायत गुडगड़ही मोहल्ला निवासी जयंन्त कुमार के घर 82 की नोटिस चस्पा करती कोपागंज थाना की ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी पुलिस ने शुक्रवार की शाम अदरी नगर पंचायत गुडगड़ही मुहल्ला निवासी जयंत कुमार पुत्र स्व. विश्वनाथ कुमार काफी दिनों से हाजिर न होने व फरार चल रहे अभियुक्त जयंत कुमार के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई। कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी चौकी प्रभारी लाल साहब गौतम ने बताया कि अभियुक्त जयंत कुमार के खिलाफ 154/218 मुकदमा दर्ज है। जिसमें धारा 219, 420, 406 आईपीसी, एवं 138 बनाम कोतवाली मऊ दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार पुलिस ने दबिश दिया। धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें