मऊ। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वाले सात व्यक्तियों सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने नोटिस जारी किया है। इसमें फैसल पुत्र कुतुबुद्दीन मोहल्ला भटकुवापट्टी, हीरालाल, बंगाली पुत्र हक महक मुहल्ला सहादतपुरा, दुर्गा पांडेय उर्फ ध्रुव पुत्र इंद्रदेव पांडेय मुहल्ला बहरीपुर, कैलाश सिंह पुत्र रामाधार सिंह मुहल्ला बहरीपुर, आदिल मुहल्ला हमीदपुरा,निर्मला तिवारी मुहल्ला ताजोपुर और इंद्रावती मुहल्ला ताजोपुर को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए गए अवैध निर्माण को न्यायालय से ध्वस्त करने का आदेश अति शीघ्र दिया जाएगा। अगर जबरदस्ती निर्माण कराते हैं तो उसे सील कर दिया जाएगा।इसी क्रम मे नक्शे के विपरीत निर्माण कराए जाने पर मोहम्मद सालेह आदि मुहल्ला मलिक ताहिरपुरा व नवीन राय मुहल्ला भीटी को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यदि नियमानुसार निर्माण नहीं करते हैं, तो अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा।