मऊ। कोरोना संक्रमण के दौरान हर कोई परेशान है। ऐसे में शनिवार को एक तस्वीर सामने आई। जिसमें रिक्शा ट्राली पर अपनी पत्नी सिंपू का इलाज कराने के लिए उसका पति सुदामा उसे अस्पताल ले जाते दिखा। चिलचिलाती धूप के बीच दोपहर में सुदामा अपने एक साथी के साथ करीब तीन किलो मीटर रिक्शा ट्राली चलाकर नगर के बालनिकेतन स्थित महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसे जिला अस्पताल में इलाज कराने की बात कहते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन किसी ने भी सिंपू को रोग जानने तक की कोशिश नही की। सिंपू की सांस फूलने के साथ ही दस्त और तेज बुखार था।