फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

513 संदिग्धों की जांच में कोई नहीं मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को 513 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली, इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बुधवार को जिले में 32 आरआरटी टीमों द्वारा 507 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, जबकि 6 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली। बताया कि इन दोनों जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। बताया कि जिले में वर्तमान में चार सक्रिय मरीज है, इसमें दो मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। बोले कि अब तक 8 हजार 337 मरीज मिल चुके है, इसमें 8 हजार 253 मरीज रिकवर हो चुके है, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें