मऊ। जिले में शनिवार को 1851 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। सकारात्मक बात रही कि इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 1022 लोगों की जांच की गई। इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं आजमगढ़ से आई 829 जांच रिपोर्ट में भी कोई संक्रमित मरीज मिला। जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 290 में से 8 हजार 136 मरीज रिकवर हो चुके है। 76 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है सक्रिय मरीजों में से 25 मरीजों को होम आईसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।