फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन और गुणवत्ता नहीं तो वेतन नहीं: बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सभी शिक्षक विद्यालयों में अपेक्षित नामांकन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दें। नगर को निपुण बनाने में तनमन से जुट जाएं। जिससे लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को निपुण बनाया जा सके। निरीक्षण में कमी पाए जाने पर वेतन देय नहीं होगा।
विज्ञापन

उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने नगर संसाधन केंद्र पर नगर के प्रधानाध्यापकों संग समीक्षा बैठक में कही। कहा कि विभागीय कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। विभाग से भेजे सभी डिजिटल दीक्षा, निपुण लक्ष्य और शैक्षिक व्हाट्सएप सामग्री को कक्षा शिक्षण के दौरान शत प्रतिशत उपयोग में लाएं, जिससे हर बच्चा निपुण हो सके।
नगर शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षण योजना, टीएलएम, संदर्शिकाओं का उपयोग डायरी में दाखिल करते हुए दैनिक शिक्षण में उपयोग में लाएं। नवागत बीईओ जिला मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ल ने कहा कि आपकी समस्याओं का निदान होगा, बशर्ते आप भी विभागीय मानकों पर खरे उतरकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
विज्ञापन

एसआरजी अरविंद पांडेय और एआरपी नगर चंद्रधर राय ने नगर की निपुण की स्थिति से अवगत कराते हुए क्लास मैपिंग के अनुरूप कक्षा शिक्षण की बात कही। बैठक में प्रथम संस्था के मंडल हेड दीपक वैश्य, अरविंदो सोसाइटी के जनपद हेड, संकुल प्रभारी जयप्रकाश पांडेय,रजनीश पांडेय,कौशल्या देवी, प्रवीण त्रिपाठी, शशि देवी, नीरज, साहुल, प्रतिमा, शोभावती,नसीम, डाॅ. शाहनवाज, शफीकुर्हमान सहित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें