फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान मंदिर के पीछे मिली नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर में हनुमान मंदिर के पीछे बृहस्पतिवार की तड़के ग्रामीणों को नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन

उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर गए तो नवजात को देख हतप्रभ रह गए। मंदिर के पास भीड़ इकट्ठा हो गयी। आसपास के गांव के लोग भी वहां आ गए। बच्ची मिलने की सूचना पर वहां पहुंची गजियापुर के बगही पुरवा निवासी विधवा चनरावती देवी ने बच्ची के पालन पोषण की जिम्मेदारी उठाने की बात कहकर बच्ची को लेकर घर चली गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। बच्ची को सुरक्षित देख संतोष जताया।इस संबंध में मधुबन एसओ रविंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस वहां पहुंची थी। 1098 पर सूचना दे गयी है बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें