फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्डा मुक्त सड़क का फरमान बेअसर

Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कोपागंज बाजार के भातकोल मोड़ पर नेशनल हाइवे हुआ गड्ढे में तब्दील।
विज्ञापन
कोपागंज । योगी सरकार के 15 जून तक सड़कों के गड्डा मुक्त करने का फरमान हवा हवाई साबित हुआ है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कस्बे से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत इन दिनों कोपागंज भातकोल मोड़ के पास तालाब जैसी बन गई है। वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर कोपागंज क्षेत्र के ब्लॉक गेट से लेकर भातकोल मोड़ तक सड़क के बीचो-बीच जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। बारिश के इस मौसम में इन गड्ढों में पानीभर जाने से वह तालाब में तब्दील हो गए हैं। इन्हें देखने से पता ही नहीं चल रहा है की यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। क्षेत्र के दिलीप, सुरेश, आफ़ताब, पप्पू, सरफराज, रवि प्रकाश, बहादुर आदि ने बताया की आये दिन गड्ढे में कोई न कोई राहगीर या स्कूली छात्र-छात्रा गिरकर घायल हो रहे है। बावजूद इसके विभाग जरा भी ध्यान नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें