फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करें

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित सांई कालेज आफ फार्मेसी में महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र ब? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बलिया मोड़ स्थित साईं कालेज आफ फार्मेसी सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। कालेज के निदेशक अखिलेश राय तथा प्रधानाचार्य बृजेश दुबे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया। अखिलेश राय ने कहा कि नेताजी देश के महानायक थे। उन्होंने अपने कर्तव्य को निभाते हुए देश पर अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने जय हिंद व दिल्ली चलो का नारा दिया था। उनका नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ने देश के नौजवानों में जोश पैदा कर दिया था। उनके आदर्शो पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सहित प्रबुद्धजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें