नगर क्षेत्र के मोलनागंज वार्ड में बृहस्पतिवार की रात मकान के बंटवारे के विवाद में एक युवक को उसके सौतेले भाई और भतीजों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की चीख सुन कर जब तक पड़ोसी पहंुचे आरोपी मौके से भाग गए। थाना में दर्ज मुकदमे के अनुसार कस्बा निवासी नवाब खान को उसके सौतेले भाई अनवर और भतीजे सलमान और सैफ ने बंटवारे को लेकर गाली देने लगे। नवाब ने जब इसका विरोध किया तो सैफ खान और सलमान खान उसको मारने-पीटने लगे। उनके हमले से बचने के लिए नवाब वहां से जान बचा कर भागा। आरोप है कि भतीजे सैफ ने दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया।
नवाब के शोर मचाने पर जब तक पड़ोसी आए तब तक हमलावर भाग गए। घायल नवाब के बेटे नदीम ने थाने पहुंचकर अनवर खान, सैफ खान और सलमान खान को आरोपित करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।