कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांवरकोल में शनिवार को किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक महिला सहित दो लोगों को गंभीर चोटें आयी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने महिला सहित युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत भांवरकोल निवासी नंजू देवी किसी बात को पूछने पड़ोसी मीरा देवी के यहां गई। दोनों तरफ से बहसबाजी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट होने लगी जिसमें एक तरफ से मारपीट में मंजू देवी बेहोश हो गई तो दूसरी तरफ से मीरा देवी के लड़के विशन का सिर फट गया। मामला गंभीर देख किसी ने पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुँच घायलों की सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।