फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लापरवाही...निर्माणाधीन फोरलेन पुल का जायजा लेने नहीं पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार ओझौली के पास निर्माणाधीन फोरलेन पुल के 25-26वें पिलर के बीच की मिट्टी नदी में विलीन होने के बाद दूसरे दिन सोमवार को न तो कार्यदायी संस्था और न ही एनएचआई के अधिकारियों की टीम सुध लेने नहीं पहुंची। नदी कटान करते हुए फोरलेन पुल के अंतिम फाउंडेशन की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। नदी में कटान जारी रहा तो दिसंबर में दूसरा लेन चालू करने की योजना खटाई में पड़ सकती है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बाद कटान की रफ्तार तेज हो गई है। कटान के चलते वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नई बाजार ओझौली के पास निर्माणाधीन फोरलेन पुल का 25वें, 26वें पिलर के बीच की मिट्टी नदी में विलीन होने के बाद भी कार्यदायी संस्था और एनएचआई के अधिकारियों की टीम सोमवार को दोपहर बाद तक नहीं पहुंच सकी थी। नदी में बाढ़ आने से पहले फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। लेकिन नदी में जलस्तर घटाव के बाद में नदी कटान तेज हो गया है।
नदी कटान करते हुए फोरलेन पुल के अंतिम फाउंडेशन की ओर तेजी से बढ़ रही है। तीन साल पहले एनएचआई के नक्शे पर 18 पिलर का पुल बना था। करीब दो किमी लंबा फोरलेन का रोड बना दिया गया, लेकिन गत वर्ष जैसे ही नेपाल ने पानी सरयू नदी में छोड़ा। पुल के फाउंडेशन से लेकर सौ मीटर रोड नदी की धारा में विलीन हो गया था। इस वर्ष अप्रैल में दो लेन पर आवागमन भी चालू हो गया तथा दो लेन का काम चल रहा था। दिसंबर तक दो लेन पुल का काम खत्म कर पुल के चारों लेन चालू करने की योजना थी, लेकिन नदी की कटान ने सारी योजना पर ग्रहण लग गया है। नदी में कटान तेज होने से फोरलेन पुल के आसपास गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिया के रेगुलेटर के पास रिसाव से 12 गांवों के सीवान मेें तेजी से पानी फैल रहा बाढ़ का पानी
मधुबन तहसील क्षेत्र के अहिरुपुर लौवासाथ स्थित पुलिया के रेगुलेटर के पास रिसाव होने से बहुत तेजी से सीवान में पानी फैल रहा है। इसके चलते 12 गांवों के लोगों को बाढ़ के जद में आने की आशंका से दहशत में जी रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान किसान चंदा लगाकर पुलिया रेगुलेटर के रिसाव की मरम्मत कराने की योजना बनाने में जुटे हैं। अहिरुपुर लौवासाथ के बीच रेगुलेटर पुलिया के पास रिसाव होने से पानी तेजी से फैल रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लौवासाथ, अहिरुपुर, नेवादा गोपालपुर, अम्मा भेलऊर, मुडाडार, मनियार, दुबारी, तिघरा, भवरुपुर, लतरहा, मित्तुपुर, नकहीदुल्लहपुर सहित विभिन्न गांवों की लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इस संबंध में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह, रामचंद्र यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अमित उर्फ टिंकल तिवारी, पूर्व प्रधान लाला यादव, रमेश तिवारी, सुनील यादव, बुनेला सहानी, प्रद्युम्न सहानी, संत विजय सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें