मऊ। वाराणसी के डाॅ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक 72 वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाॅल चैंपियनशिप होगा। चैंपियनशिव सफल बनाने के लिए आयोजन समिति वाराणसी के प्रतिनिधि प्रो. डा.अभिमन्यु सिंह ने नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आजमगढ़ मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रतियोगिता में मंडल संयोजक जिला वाॅलीबाॅल के अध्यक्ष प्रमोद राय को बनाया गया है। डा. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यह वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और खेलों के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत के हर राज्यों से महिला / पुरुष की लगभग एक टीमें प्रतिभाग करेंगी। पूर्वांचल में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस दौरान देवेन्द्र यादव ,राघवेंद्र राय शर्मा, रामअवध, अंबुज दूबे, अखिलेश खरवार ,अरुण सिंह, रामजन्म चौहान, अनुराग सिंह, अमन सिंह उपस्थित रहे। संवाद