दिवानी न्यायालय सभागार में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार की अध्यक्षता मे प्री-ट्रायल बैठक हुई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों का चिह्नांकन कर नोटिस का तामिला कराने को कहा निर्देश दिया। वहीं अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अशोक कुमार ने बताया कि 5 से 7 मार्च तक आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत और 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। संवाद