फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर नपा ने चार हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
घोसी नगर में ईओ संदीप सिंह के नेतृत्व में अभियान चला कर दुकानों से पॉलीथिन को जब्त करते कर्मचारी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित किये जाने के बाद लगातार अभियान चलाकर शहर में छापेमारी की जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला से लेकर घास बाजार तक पालिका टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया और उनका चालान काटते हुए 04 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस मौके पर पंकज वर्मा ने कहा की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वह थैला लेकर बाजार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, अनत सिंह आदि उपस्थित रहे। मधुबन : नगर पंचायत की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए टीमें तो गठित की गई है। लेकिन उनके अभियान बाजार क्षेत्र तक खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है। हालत यह है कि कस्बे में धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। नगर पंचायत के रोडवेज, दुबारी मोड़, भैरोपुर मोड़ समूचे क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और इससे बने उत्पादों के विनिर्माण, प्रयोग व बिक्री पर रोक लगाने के लिए ईओ मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम ने छह दिन पहले पांती रोड, भैरोपुर मोड़ आदि स्थानों पर अभियान चलाकर पांच किग्रा. सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया था, लेकिन अभी तक कस्बे सहित अन्य क्षेत्र में अभियान की शुरुआत तक नहीं हो पाई है। ऐसे में नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक और इससे बने उत्पादों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इस बाबत ईओ मनोज कुमार यादव का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घोसी: नगर पंचायत के ईओ संदीप सिंह के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को नगर के सिनेमा हाल एवं कसबा बाजार में सिंगल यूज पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अवर पर छह दुकानों से पॉलीथिन जब्त करने के साथ दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। डीएम के निर्देश पर सिंगल यूज पॉलीथिन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ईओ के साथ कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। सिनेमा हाल के पास केराना दुकानदार विजय की दुकान से पांच किलो 700 ग्राम पॉलीथिन जब्त कर उससे 25 हजार का जुर्माना लगाया।इसी तरह से शम्भू की किराना दुकान से 100 ग्राम पॉलीथिन जब्त कर 200 जुर्माना वसूला गया। कसबा खास स्थित गौरव किराना से 6 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 5हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि सोनू मिष्ठान भण्डार से एक किलो 600 ग्राम पॉलीथिन जब्त कर 10हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। हाजी इकबाल की दुकान से दो किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर 10 हजार जुर्माना, शम्भूनाथ केराना दुकान से एक किलो 900ग्राम पॉलीथिन जब्त कर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस सम्बंध में ईओ संदीप सिंह ने बताया कि छह दुकानदारों से 17किलो 500ग्राम पॉलीथिन जब्त कर उनसे 80 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया।टीम में अमरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय,उमेश कुमार,संतोष कुमार अरशद,विमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें