अब्दुल्लाह अंसारी ।नन्हां रोजेदार
- फोटो : MAU
कोपागंज। रमजान के रोजे रखने में बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हो रहे। मोहल्ला हुंसापुरा निवासी समीउल्लाह अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र अब्दुल्लाह अंसारी भी नन्हें रोजेदारों में शामिल हैं। पहले दिन से लगातार शुक्रवार को सातवं दिन भी उसका रोजा जारी रहा। पहले तो परिजनों ने बच्चे को समझाया कि वह गर्मी में रोजा न रखे। लेकिन वह नहीं माना। बच्चे की जिद के आगे वालिदैन (माता-पिता) बेबस हो गए। इजाजत मिलते ही अब्दुल्लाह रोजा रखने लगा। शाम को अजान हुई तो उसने परिवार के साथ रोजा खोला और नमाज के बाद अल्लाह से मुल्क में तेजी पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण को खत्म करने की अल्लाह तआला से दुआ की।