फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मलेरीकोट निवासिनी शशिकला पुत्री रामकुंवर की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट निवासिनी शशिकला पुत्री रामकुंवर ने आरोप लगाया है कि 18 मार्च को सात बजे गांव के ही श्रीकिशुन पुत्र अलगू, मनसा पत्नी लालचंद, दशवती पत्नी श्रीकिशुन एवं अभिषेक पुत्र अज्ञात ने मेड़ को काटकर अपने खेत में मिला रहा था कि मना करने पर मारा पीटा तथा कपड़े फाड़ दिया। बचाने आई भाभी को भी मारा पीटा। 112 पुलिस बुलाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें