फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छह करोड़ 36 लाख रुपये से संवरेगा नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगर पंचायत चिरैयाकोट के विकास के लिए छह करोड़ छत्तीस लाख रुपये की घोषणा की और कराए गए अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने चेयरमैन रामप्रताप यादव और नगर अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव से विकास कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आगे और भी धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं में घर की कूड़ा को इकट्ठा करने के लिए डस्टबिन पात्र का वितरण किया और नगर के मनाजित वार्ड में बने नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर फीता काटकर उसका उद्दघाटन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष व नगर पंचायत कर्मचारियों के अलावा भाजपा नेता योगेश सिंह, गणेश सिंह, बेचन सिंह, शशिकांत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

86.13 की लागत से बने मार्ग का किया लोकार्पण
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के बड़ागांव तेंदुली बाजार से पलगढ़ हाल्ट तक जाने वाले मार्ग का सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद के विकास के लिए कभी धन आड़े नहीं आएगा। मार्ग का निर्माण 86.13 लाख से किया गया है।
भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहा है। कहा कि जनपद मेंं पूर्वांचल एक्सप्रेस के साथ कई अन्य राजमार्ग का निर्माण किया गया है, जिससे लोगों कोे आवागमन में सुलभता हो रही है। बताया कि सरकार का प्रयास है कि हर गांव को राजमार्ग से जाेड़ा जाए, ताकि गांव को बाजार से सीधा से जोड़ा जाए। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ कोई भी आसानी से अपने सामान को बाजार लाकर बेच सकता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डुलडुल यादव, भाजपा खुरहट मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, सुमित राय, विनोद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में चिरैयाकोट जाते समय रानीपुर ब्लाक परिसर पहुंच कर ब्लाक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही रानीपुर सीएचसी के अधीक्षक कक्ष, डिलीवरी रूम, ओटी सहित वार्ड की निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें